छत्तीसगढ़

मरवाही वनमंडल में पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप, 120 से ज्यादा ठूंठ मिले

Shantanu Roy
26 April 2026 10:55 PM IST
मरवाही वनमंडल में पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप, 120 से ज्यादा ठूंठ मिले
x
छग
Gaurela-Pendra-Marwahi. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही वनमंडल अंतर्गत जंगलों में अवैध कटाई का बड़ा मामला सामने आया है, जिसने पर्यावरण संरक्षण और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरेला वन परिक्षेत्र के पीपरखूंटी बीट में तस्करों ने इलेक्ट्रॉनिक आरा मशीन का उपयोग कर सागौन, साल और सरई जैसे बेशकीमती पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, यह अवैध कटाई पिछले दो से तीन महीनों से लगातार चल रही थी। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने लगभग दो महीने पहले ही इस गतिविधि की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही का फायदा उठाकर तस्करों ने जंगल में बेरोकटोक पेड़ों की कटाई जारी रखी। मामला जब रायपुर तक पहुंचा, तब स्टेट फ्लाइंग स्क्वाड की टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया। टीम की प्रारंभिक जांच में जंगल के अंदर 120 से अधिक सागौन और साल के ठूंठ पाए गए।


जिससे पूरे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों को आशंका है कि वास्तविक रूप से कटे पेड़ों की संख्या इससे भी अधिक हो सकती है। यह क्षेत्र मरवाही वनमंडल मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और राष्ट्रीय राजमार्ग के पास होने के बावजूद इतनी बड़ी अवैध कटाई का सामने आना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना विभागीय मिलीभगत के इतनी बड़ी तस्करी संभव नहीं है। मामले में वन विभाग के उड़नदस्ता और डिप्टी रेंजर ने भी स्वीकार किया है कि क्षेत्र में अवैध कटाई हुई है और विभाग को समय पर इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। इस स्वीकारोक्ति के बाद विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल रायपुर से आई फ्लाइंग स्क्वाड टीम पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कटाई के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और किस स्तर पर लापरवाही हुई है। स्थानीय स्तर पर यह मामला अब बड़ा मुद्दा बन गया है और लोगों की मांग है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, चाहे वह लकड़ी तस्कर हों या वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी। जांच के बाद बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
Tagsमरवाही वनमंडलअवैध कटाईसागौन पेड़साल लकड़ी तस्करीगौरेला पेंड्रा मरवाहीवन विभाग लापरवाहीफ्लाइंग स्क्वाड जांचपीपरखूंटी बीटMarwahi Forest Divisionillegal fellingteak treesal wood smugglingGaurela Pendra MarwahiForest Department negligenceFlying Squad investigationPeeparkhunti Beatछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story