छत्तीसगढ़

मुर्गा पार्टी पर हंगामा: मंडी सचिव पर सरकारी दफ्तर में नियम तोड़कर जश्न मनाने का आरोप

Shantanu Roy
12 Nov 2025 7:38 PM IST
मुर्गा पार्टी पर हंगामा: मंडी सचिव पर सरकारी दफ्तर में नियम तोड़कर जश्न मनाने का आरोप
x
छग
Balod. बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नौकरशाही की ठाठ-बाट का अजीब नजारा देखने को मिला है। यहां एक अफसर ने सिविल सेवा आचरण नियमों को ताक पर रखकर सरकारी दफ्तर को ही जश्न का अड्डा बना डाला। बताया जा रहा है कि कार्यालयीन समय में ही मंडी सचिव ने प्रमोशन मिलने की खुशी में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मुर्गा पार्टी रखी। इस घटना का वीडियो और जानकारी सामने आने के बाद जिलेभर में चर्चा शुरू हो गई है।
मामला जिला मुख्यालय बालोद के गंजपारा स्थित कृषि उपज मंडी कार्यालय का है। बुधवार को यहां मंडी सचिव संजीव वाहिले के प्रमोशन की खुशी में कार्यालय परिसर के भीतर ही कर्मचारियों द्वारा भोजन बनाया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार, इस भोजन में मुर्गा (चिकन) की विशेष दावत भी शामिल थी। बताया गया है कि मंडी के कई कर्मचारी कार्यालय समय में ही दफ्तर के प्रांगण में खाना बनाते और जश्न मनाते नजर आए।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, दावत की तैयारियां सुबह से ही शुरू कर दी गई थीं। कार्यालय के खुले परिसर में गैस सिलेंडर रखकर पकवान बनाए गए। बताया जा रहा है कि यह पार्टी सचिव संजीव वाहिले के पदोन्नति मिलने पर आयोजित की गई थी। दावत में शामिल कर्मचारियों ने भी इस आयोजन की पुष्टि की है, हालांकि वे कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते रहे।
मामले पर जब मंडी सचिव संजीव वाहिले से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने इस तरह की किसी भी पार्टी से इनकार कर दिया। वाहिले ने कहा, “मैं मीटिंग में गया था, मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि कार्यालय में क्या हुआ।” वहीं कर्मचारियों का कहना है कि यह आयोजन सचिव के ही आदेश पर हुआ था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी दफ्तर में इस तरह का निजी जश्न सरकारी सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है। नियमों के अनुसार, सरकारी परिसर का उपयोग किसी भी निजी या भोज आयोजन के लिए नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल, जिला प्रशासन ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन मंडी परिसर में सरकारी समय में दावत होने की खबर से पूरे बालोद जिले में चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब आम जनता अपनी शिकायत लेकर सरकारी दफ्तर पहुंचती है, तो अधिकारी नहीं मिलते, लेकिन दावत के वक्त पूरा दफ्तर मौजूद रहता है।
Tagsबालोद मुर्गा पार्टीमंडी सचिव संजीव वाहिलेकृषि उपज मंडी बालोदसरकारी दफ्तर में पार्टीसिविल सेवा आचरण नियमछत्तीसगढ़ प्रशासनबालोद अफसर दावतसरकारी परिसर में भोजबालोद खबरमंडी सचिव विवादBalod Chicken PartyMandi Secretary Sanjeev VahileAgricultural Produce Market BalodParty in Government OfficeCivil Services Conduct RulesChhattisgarh AdministrationBalod Officers' FeastFeast in Government PremisesBalod NewsMandi Secretary Controversyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story