छत्तीसगढ़

बैनर-पोस्टर पर हंगामा: बीजेपी नेता के जन्मदिन पर लगा रहे थे नगर पंचायत के कर्मचारी, कांग्रेसी पार्षदों ने किया विरोध

Nilmani Pal
26 May 2022 11:51 AM GMT
बैनर-पोस्टर पर हंगामा: बीजेपी नेता के जन्मदिन पर लगा रहे थे नगर पंचायत के कर्मचारी, कांग्रेसी पार्षदों ने किया विरोध
x

खरोरा। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा नगर पंचायत के कर्मचारी बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल के जन्मदिन की बधाई में नगर में बैनर-पोस्टर लगा रहे थे। इसे लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद कर्मचारी बैनर-पोस्टर छोड़कर चले गए। दरअसल देवजी भाई पटेल के जन्मदिन संदेश के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी व भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर के बैनर-पोस्टर को नगर पंचायत के कर्मचारी नगर में लगा रहे थे।

इसका विरोध कर कांग्रेसी पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे को देख नगर पंचायत के 8 से 9 कर्मचारी बैनर-पोस्टर को छोड़कर भागते बने। वहीं पोस्टर लगा रहे कर्मचारियों ने बताया कि हमें भाजपा पार्षद ने देवजी के बधाई संदेश वाला पोस्टर नगर के चौक चौराहों में लगाने का आदेश दिया था। इस पर हम सब चौक में पोस्टर लगा रहे थे। जैसे ही कांग्रेसी पार्षदों को जानकारी लगी तिगड्डा चौक पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसे लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी से सम्पर्क करने की कोशिश कि तो वह विभागीय बैठक में होने की बात कही। उधर कांग्रेसी पार्षदों ने इसे लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते आंदोलन की बात कही है।


Next Story