छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यालय परिसर में हंगामा

Nil dhankar
19 May 2023 4:03 PM IST
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यालय परिसर में हंगामा
x

रायपुर। पीएससी चयन सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजयुमो ने आज छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग कार्यालय का घेराव किया. पांच अलग-अलग बैरिकेड को तोड़कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कार्यालय में घुसे और वहां भाजपा का झंडा फहराया.

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर झूमाझटकी भी हुई. युवा मोर्चा के प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस नाकाम रही. भाजयुमो ने मांग नहीं मानने पर ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर और राज्य स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी.


Next Story