छत्तीसगढ़

भ्रष्ट अधिकारी की नियुक्ति पर जनपद कार्यालय में हंगामा, ताला बंदी

Nil dhankar
18 Aug 2025 3:45 PM IST
भ्रष्ट अधिकारी की नियुक्ति पर जनपद कार्यालय में हंगामा, ताला बंदी
x
छग

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर जनपद में आज भाजपा समर्थित सरपंचों और कार्यकर्ताओं ने अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने जनपद कार्यालय में ताला जड़कर लगभग दो घंटे तक जमकर नारेबाज़ी की।

दरअसल राज्य सरकार ने करीब दो महीने पहले जय गोविंद गुप्ता को नए जनपद सीईओ के रूप में पदस्थ किया था। इसी आदेश को लेकर सरपंच और भाजपा कार्यकर्ता नाराज़ हैं और उन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगा रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में जनपद अध्यक्ष समेत कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

स्थिति को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर कलेक्टर से चर्चा की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद सरपंचों और कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।

Next Story
null