छत्तीसगढ़

सिविल लाइन थाने में हंगामा, हिंदूवादी नेता के खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध

Nil dhankar
30 April 2025 4:27 PM IST
सिविल लाइन थाने में हंगामा, हिंदूवादी नेता के खिलाफ हुई कार्रवाई का  विरोध
x

बिलासपुर। हिंदू संगठनों का आज जमकर आक्रोश देखने को मिला। हिंदू संगठनों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारी इस दौरान करीब एक घंटे तक थाने के मेन गेट को घेरकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे। बताया जा रहा है, धर्मांतरण का विरोध करने पर हिन्दू संगठन से जुड़े रामसिंह पर पुलिस ने FIR दर्ज किया है।

आपको बता दें कि बीते दिनों राजेंद्र नगर चौक के पास प्रार्थना सभा के आड़ में धर्मांतरण की सूचना मिलने पर हिन्दू संगठन ने मौके पर दबिश देकर इसका विरोध किया था। जिसके बाद पुलिस ने धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसी मामले में कुछ दिन पहले दूसरे पक्ष के शिकायत पर पुलिस ने हिंदू संगठन से जुड़े रामसिंह ठाकुर पर भी FIR दर्ज कर लिया। इसी के विरोध में रामसिंह सहित हिन्दू संगठन से जुड़े लोग आज खुद अपनी गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंच गए।

इसके अलावा यहां पर रामसिंह के साथ सभी हिंदुओं को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा मचाया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि, धर्मांतरण का विरोध करने पर उनके खिलाफ पुलिस जबरिया कार्रवाई कर रही है, जबकि पुलिस के साथ उन्होंने धर्मांतरण के इस मामले का पर्दाफाश किया था। लिहाजा पुलिस रामसिंह के साथ सभी हिंदुओं को गिरफ्तार कर ले।

Next Story
null