छत्तीसगढ़
कल्याण कॉलेज में फिर हंगामा, प्रिंसिपल पर अभद्र व्यवहार के आरोप
Shantanu Roy
9 Dec 2025 7:23 PM IST

x
छग
Bhilai. भिलाई। हमेशा विवादों में घिरा रहने वाला कल्याण कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में है। सोमवार को कॉलेज परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते कुछ देर के लिए कॉलेज प्रशासन सहित छात्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह हंगामा कॉलेज से निकाली गई सफाईकर्मियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और गालीगलौज को लेकर किया गया।
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आकाश कनौजिया अपने समर्थकों के साथ प्रिंसिपल डॉ. विनय शर्मा के कार्यालय पहुंचे और वहां जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने प्रिंसिपल की नेमप्लेट पर स्याही फेंक दी, जिससे उनके टेबल पर रखे छात्रों के परीक्षा फॉर्म भी खराब हो गए। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और कई छात्र-छात्राएं डरकर कार्यालय क्षेत्र से दूर हो गए।
हंगामा यहीं खत्म नहीं हुआ। प्रदर्शन में शामिल कुछ कार्यकर्ता हाथों में चप्पल की माला लेकर आए थे। आकाश कनौजिया का आरोप है कि “बरसों से काम करने वाली सफाईकर्मियों को बिना नोटिस हटाया गया। उनके साथ प्रिंसिपल द्वारा गालीगलौज और अभद्र भाषा का उपयोग किया गया। यह अस्वीकार्य है और हम इसका विरोध कर रहे हैं।” एनएसयूआई ने मांग की है कि सफाईकर्मियों को तुरंत पुनः काम पर रखा जाए।
प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी, लेकिन इस तरह का हंगामा और कार्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर है। प्रिंसिपल के केबिन में विवाद बढ़ता देख भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को कार्यालय परिसर से बाहर किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों से बयानों को दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कई छात्रों ने बताया कि परीक्षा फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया के बीच यह हंगामा होने से उनकी तैयारियों में बाधा पहुंची। प्रशासनिक स्टाफ भी प्रदर्शन के अचानक भड़कने से सकते में था। कल्याण कॉलेज का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले भी स्टाफ नियुक्ति, फीस विवाद और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कई बार छात्र संगठन विरोध कर चुके हैं। यह नया घटनाक्रम एक बार फिर कॉलेज प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है, जबकि छात्रों और कॉलेज स्टाफ में इस घटनाक्रम को लेकर काफी नाराजगी है।
Tagsकल्याण कॉलेज भिलाईएनएसयूआई हंगामाप्रिंसिपल विनय शर्मासफाईकर्मी विवादचप्पल माला लेकर प्रदर्शननेमप्लेट पर स्याहीकॉलेज विवाद भिलाईभिलाई नगर पुलिसKalyan College BhilaiNSUI ruckusPrincipal Vinay Sharmasweeper disputeprotest with slippers and garlandink on nameplatecollege dispute BhilaiBhilai Nagar Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





