छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026 में हंगामा, पार्षद समेत कई पर FIR; अधिकारियों को बंधक बनाने का आरोप

SHIDDHANT
13 May 2026 11:52 PM IST
सुशासन तिहार 2026 में हंगामा, पार्षद समेत कई पर FIR; अधिकारियों को बंधक बनाने का आरोप
x
छग
Dongargarh डोंगरगढ़: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार-2026 के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस ने पार्षद प्रीति चमन समुंद्रे सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला अंबेडकर सांस्कृतिक भवन, इंदिरा नगर का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, शिविर के दौरान शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, अधिकारियों और कर्मचारियों को भवन के अंदर कथित रूप से बंद करने और बिजली कनेक्शन काटने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह शिकायत नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक महेंद्र करसे ने दर्ज कराई है।
शिकायत में कहा गया है कि पट्टा वितरण की मांग को लेकर पार्षद प्रीति चमन समुंद्रे अपने समर्थकों के साथ शिविर स्थल पहुंचीं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों को भवन के भीतर कथित रूप से बंद कर बाहर से ताला लगाने और बिजली बंद करने की बात भी सामने आई है, जिससे शिविर का काम बाधित हुआ।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक स्तर पर भी घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Next Story