छत्तीसगढ़

ऐसा कंटेंट किया अपलोड, सलाखों के पीछे पहुंचा युवक, परिजन हैरान

jantaserishta.com
6 April 2025 1:28 PM IST
ऐसा कंटेंट किया अपलोड, सलाखों के पीछे पहुंचा युवक, परिजन हैरान
x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर-चाम्पा: शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) से मिली सटीक जानकारी के आधार पर की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम राहुल मनहर है जो कामता गांव, थाना शिवरीनारायण का निवासी है। NCRB द्वारा भेजी गई सूचना के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी कंटेंट अपलोड किया था जिसकी मॉनिटरिंग केंद्रीय स्तर पर की गई थी। इसके बाद जिले की पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश मिले। सूचना मिलने के बाद शिवरीनारायण पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आईटी एक्ट की धारा 67(B) और पॉक्सो एक्ट की धारा 14(2) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।
पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो 24×7 सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कड़ी नजर रखता है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा अश्लील या आपत्तिजनक सामग्री, विशेषकर बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो या फोटो अपलोड किया जाता है, तो उसकी जानकारी संबंधित राज्य या थाना पुलिस को भेजी जाती है और तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story