छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम पर अपडेट, आज वज्रपात होने की संभावना

Nilmani Pal
5 April 2023 8:54 AM IST
छत्तीसगढ़ में मौसम पर अपडेट, आज वज्रपात होने की संभावना
x

रायपुर। राज्य में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में किसी ना किसी दिन बारिश हो रही है। बेमौसम बारिश से आम जनता और किसान परेशान है। किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। वहीं आम जनता का जन जीवन प्रभावित हो रहा है।

आज भी प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अंधड़ चलने के साथ वज्रपात हो सकती है। द्रोणिका के प्रभाव के कारण प्रदेश में बारिश का माहौल बन रहा है। मौसम जानकारों का मानना है कि बादल और बारिश से तापमान में किसी भी प्रकार की कोई गिरावट नहीं होगी।

Next Story