छत्तीसगढ़

Raipur: रायपुर में बारिश पर अपडेट, जानिए मौसम का हाल

jantaserishta.com
15 Sept 2024 9:23 AM IST
Raipur: रायपुर में बारिश पर अपडेट, जानिए मौसम का हाल
x
रायपुर: राजधानी रायपुर में पिछले दो दिनों से बारिश की गतिविधियां थमी हुई हैं। रविवार को दिन में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं कहीं बारिश के आसार भी हैं। बादलों की वजह से तापमान में भी कमी आएगी। शनिवार को दिन का तापमान 31 डिग्री के पार रिकार्ड किया गया। इस वजह से दोपहर को गर्मी और उमस महसूस हुई। रविवार को तापमान 1 डिग्री तक कम रहेगा।
मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बन रहा है। इसी के असर से अभी उत्तर छत्तीसगढ़ में कहीं कहीं तेज बारिश के आसार हैं, लेकिन मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा। लेकिन इसी वजह से राजधानी रायपुर में कहीं कहीं ही हल्की बौछारें ही पड़ सकती हैं। अगले दो-तीन दिन राजधानी में मौसम में खास बदलाव होने के आसार नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story