छत्तीसगढ़

कोरिया में आए भूकंप के झटके पर अपडेट

Nil dhankar
29 July 2022 11:15 AM IST
कोरिया में आए भूकंप के झटके पर अपडेट
x

रायपुर। कोरिया में इस महीने में 17 दिनों के अंतराल में दूसरी बार भूकंप के झटके आए हैं। इससे पहले 11 जुलाई की सुबह 8 बज कर 10 मिनट पर कोरिया जिला मुख्यालय के पास 4.3 रिक्टर तीव्रता वाला भूकम्पीय झटका महसूस किया गया था।

आज एक बार फिर से लगभग उसी क्षेत्र में पहले से अधिक तीव्रता वाले झटके आए। रात 12 बज कर 58 मिनट पर भूकम्प महसूस किया गया। इसकी तीव्रता मौसम विभाग के भूकम्प अनुभाग द्वारा 4.6रिक्टर मापा गया है। शुक्रवार को उत्पन्न भूकम्पीय तरंग का एपीसेन्टर भूसतह से लगभग 16 किमी जमीन के भीतर था। आज का भूकम्प भी मोडरेट श्रेणी का भूकम्प था जिसमें कच्चे मकान या भूसतह पर बने कमजोर बनावट को क्षति पहुंचाने में सक्षम था। स्थानीय प्रशासन निश्चित ही इसकी समीक्षा एवं प्रभाव का विश्लेषण में लग चुका होगा।

Next Story