छत्तीसगढ़

अपडेट न्यूज़, खुद को गोली मारने वाले पुलिसकर्मी की हालत नाजुक

Nil dhankar
12 May 2024 4:33 PM IST
अपडेट न्यूज़, खुद को गोली मारने वाले पुलिसकर्मी की हालत नाजुक
x

रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा नगर मोहल्ले में एक पुलिसकर्मी ने खुद की शासकीय रायफल से गोली मारकर जान लेने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल पुलिस जवान को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए तत्काल बिलासपुर अपोलो अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाअधिकारियों के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल भी पहुंचे।

खुद को गोली मारने वाले पुलिस जवान का नाम सन्नी मालाकार बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना था कि पारिवारिक कारणों के कारण उसने खुद पर गोली चलाई है और पुलिस द्वारा उसके घर को सील कर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि गोली उसके सीने के उपर लगी है और उसे यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसकी हालत अभी नॉर्मल है, जिसके कारण उसे बेहतर उपचार के लिए अपोलो भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है, उसमें सिपाही ने पारिवारिक कारणों से खुद को गोली मारी है और आगे की विवेचना जारी है। घर को सील कर दिया गया है और पूरी विवेचना के लिए आदेश दे दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह जवान पुलिस लाईन में बतौर आरक्षक के पद पर कार्यरत था और पुलिस की इंसास रायफल से खुद पर गोली चलायी है।

Next Story