छत्तीसगढ़

UPDATE: नारायणपुर मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सलियों के मारे जाने की भी संभावना...भारी मात्रा में डंप बरामद

Admin2
24 Oct 2020 9:34 AM GMT
UPDATE: नारायणपुर मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सलियों के मारे जाने की भी संभावना...भारी मात्रा में डंप बरामद
x
VIDEO

छत्तीसगढ़। नारायणपुर में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब एक घंटे चली इस मुठभेड़ में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया। कई जवानों को भी चोटें आई हैं। इस दौरान जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। मुठभेड़ अबूझमाड़ क्षेत्र के जंगलों में हुई है। ओरछा थाने से DRG के जवान गुरुवार को सर्चिंग के लिए अबूझमाड़ के जंगलों में निकले थे। वापसी के दौरान शनिवार सुबह करीब 9 बजे गुदाडी पंचायत के दुरगी पारा के पास जंगल में एंबुश लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के दौरान जवानों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया।

फायरिंग में DRG जवान गोमागाल निवासी संतु राम वड्‌डे शहीद हो गए हैं। उनकी जांघ और कमर के हिस्से में गोली लगी। ज्यादा खून बहने से अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कई जवानों के भी चोटिल होने की सूचना है। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सली भी मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। नक्सलियों के भागने के बाद जंगल में सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में डंप बरामद हुआ है। जवान इसे लेकर जिला मुख्यालय आ रहे हैं। इसके बाद ज्यादा जानकारी सामने आ सकेगी। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।



Next Story