छत्तीसगढ़

रायपुर से रांची पहुंचे यूपीए विधायक

Shantanu Roy
4 Sept 2022 6:58 PM IST
रायपुर से रांची पहुंचे यूपीए विधायक
x
बड़ी खबर
रांची। अभी-अभी खबर आयी है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फाइव स्टार मेफेयर लेक रिजाॅर्ट में आराम फरमा रहे झारखंड महागठबंधन के विधायक रविवार की शाम रांची पहुंचे। इन विधायकों को वापस लाने राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता रायपुर गये थे। रांची पहुंचे सभी विधायक सोमवार को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे।
बता दें कि हेमंत ने विधानसभा में विश्वास मत पेश करने की तिथि तय की है। इधर, रायपुर से रांची आने के दौरान राजधानी में मौसम खराब होने के कारण करीब 40 मिनट तक विधायकों का विमान हवा में ही चक्कर काटता रहा।
Next Story