छत्तीसगढ़

अंधे कत्ल का खुलासा, शराबी बेटे की हत्या में पिता और नाबालिग भाई गिरफ्तार

Shantanu Roy
11 April 2026 8:46 PM IST
अंधे कत्ल का खुलासा, शराबी बेटे की हत्या में पिता और नाबालिग भाई गिरफ्तार
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। महासमुंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें शराबी बेटे की हरकतों से परेशान होकर पिता और नाबालिग भाई ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को छिपाने के लिए प्लास्टिक बोरी में भरकर पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस के अनुसार, यह मामला लभराखुर्द गांव का है, जहां 9 अप्रैल को यशवंत चंद्राकर के मुर्गी फार्म और जंगल से लगे एनीकट कुएं में एक अज्ञात युवक का शव प्लास्टिक बोरी में पानी में तैरता मिला था। शव मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद अपराध दर्ज किया गया।

शुरुआती जांच में मृतक की पहचान को लेकर पुलिस ने गांव के कोटवार और सरपंच से पूछताछ की। इस दौरान जानकारी मिली कि महेश ध्रुव का बड़ा बेटा सत्यनारायण ध्रुव (27 वर्ष) कई दिनों से लापता है। बाद में परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई गई, जिसमें मृतक की पहचान सत्यनारायण ध्रुव के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता महेश ध्रुव, माता अहिल्याबाई और नाबालिग भाई से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब का आदी था और अक्सर नशे में घर में गाली-गलौज और मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी वह अपनी मां से झगड़ा कर रहा था और मारपीट करने लगा था।

इसी दौरान छोटे भाई ने बीच-बचाव किया, लेकिन विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर नाबालिग भाई ने घर में रखे पत्थर के सील से सत्यनारायण पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद नाबालिग ने घर में फैले खून को साफ किया। कुछ देर बाद पिता घर पहुंचे तो बेटे की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पिता महेश ध्रुव ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। दोनों ने शव को प्लास्टिक बोरी में भरकर उस पर पत्थर बांध दिया और पास के कुएं में फेंक दिया, ताकि मामला हादसा लगे। पुलिस ने साक्ष्य छिपाने और हत्या के मामले में पिता महेश ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। यह मामला परिवारिक विवाद और नशे की आदतों के कारण हुए गंभीर अपराध के रूप में सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
Tagsमहासमुंद हत्याअंधा कत्लकोतवाली थानालभराखुर्द गांवपारिवारिक विवादनाबालिग आरोपीकुआं शवसत्यनारायण ध्रुवMahasamund murderblind murderKotwali police stationLabrakhurd villagefamily disputeminor accusedbody in wellSatyanarayan Dhruvछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story