छत्तीसगढ़

विधानसभा रोड के सेफ किचन, अन्नपूर्णा और होटल राजघराना में गंदगी मिली, जुर्माना लगा

jantaserishta.com
9 Sept 2026 3:58 PM IST
विधानसभा रोड के सेफ किचन, अन्नपूर्णा और होटल राजघराना में गंदगी मिली, जुर्माना लगा
x

रायपुर: रायपुर के पुराना विधानसभा रोड में गंदगी की शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने होटल राजघराना, सेफ किचन और अन्नपूर्णा बिल्डट्रानिक्स में औचक निरीक्षण किया। तीनों जगह गंदगी मिलने के बाद निगम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए कुल 8 हजार रुपए का ई-चालान काटा।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की मौजूदगी में तीनों संस्थानों की सफाई व्यवस्था जांची गई।
निरीक्षण के दौरान सबसे ज्यादा जुर्माना होटल राजघराना पर 5 हजार रुपए लगाया गया। वहीं सेफ किचन पर 2 हजार और अन्नपूर्णा बिल्डट्रानिक्स पर 1 हजार रुपए का ई-चालान किया गया। निगम के मुताबिक, तीनों संस्थानों में गंदगी मिलने पर संचालकों को भविष्य में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की कड़ी चेतावनी भी दी गई।
जोन-9 स्वास्थ्य विभाग को पुराना विधानसभा मार्ग क्षेत्र में गंदगी को लेकर जनशिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निगम की टीम ने बिना सूचना दिए औचक निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई।
निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में सार्वजनिक स्थानों और व्यावसायिक परिसरों में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story