छत्तीसगढ़

महिला के साथ किया अप्राकृतिक सेक्स, राजा के बेटे पर लगा गंभीर आरोप

Nilmani Pal
13 Jan 2022 7:55 AM GMT
महिला के साथ किया अप्राकृतिक सेक्स, राजा के बेटे पर लगा गंभीर आरोप
x
छग न्यूज़

जांजगीर/चाम्पा। सक्ती राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने तीन माह पहले ही अपने दत्तक पुत्र धर्मेंद्र सिंह सिदार का राज्याभिषेक किया था। जिसके ऊपर अब एक महिला ने संगीन आरोप लगा कर पूरे प्रदेश में सनसनी मचा दी, अपने आरोप में पीड़ित महिला ने घर घुसकर अप्राकृतिक कृत्य जैसा जघन्य वारदात करने का आरोप लगाया है।

महिला ने बताया कि उसने धर्मेंद्र को रोकने की भी कोशिश की। मगर वह नहीं माना। बल्कि धक्का-मुक्की करने लगा। इससे उसके हाथ की चूड़ियां भी टूट गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद वो निकल गया। महिला का कहना है कि घटना के बाद उसने इस बात की जानकारी अपने भाई को दी। जिसके बाद अब उसने पुलिस से इसकी शिकायत की है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर धर्मेंद्र के खिलाफ धारा 450, 354, 377(अप्राकृतिक दुष्कर्म) के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में एसपी अभिषेक पल्लव का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। साक्ष्यों के जमा होने और आगे स्टेटमेंट लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story