छत्तीसगढ़

अप्राकृतिक कृत्य: महिला ने जेठ और ससुर पर लगाया गंभीर आरोप

Nilmani Pal
17 Jan 2022 8:33 AM GMT
अप्राकृतिक कृत्य: महिला ने जेठ और ससुर पर लगाया गंभीर आरोप
x
शर्मनाक घटना

रायपुर। एमपी से शादी कर छत्तीसगढ़ आई एक महिला के साथ दहेज प्रताड़ना का वीभत्स मामला सामने आया है। दहेज कम लाने की बात कहकर पति महिला के साथ आप्रकृतिक कृत्य करता था वहीं जेठ भी दुष्कर्म करने का प्रयास करता व शारीरिक संबंध बनाने दबाव डालता था। दहेज के लिए सास-ससुर भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। परेशान होकर महिला अपने पिता के घर बालाघाट पहुंची और ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने पति पर अप्राकृतिक कृत्य व जेठ पर दुष्कर्म का प्रयास के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला भिलाई क्षेत्र का होने से बालाघाट में कायमी के बाद सुपेला थाने में जीरो पर एफआईआर दर्ज की गई। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश बालाघाट निवासी महिला की शादी भिलाई निवासी से हुई थी। थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार शादी के समय महिला के पिता ने ढाई लाख रुपए नकद सहित घरेलू सामान भी दिए। ससुराल पहुंचने के बाद कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहा, इसके बाद कम दहेज लाने की बात को लेकर महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला के पिता ने दहेज के रूप में कुछ नकद राशि और लाकर ससुराल वालों को दी। युवती के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित नहीं करने का आग्रह भी किया, लेकिन प्रताड़ना कम होने के बजाय और बढ़ गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला के साथ ससुराल में पति के साथ ही सास, ससुर व जेठ ने भी प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। इसे लेकर आए दिन घर में विवाद होता और महिला के साथ मारपीट भी की जाती थी। दहेज के लिए प्रताड़ना का सिलसिला धीरे-धीरे और बढ़ने लगा। पति ने महिला के साथ अप्राकृतिक कृत्य करना शुरू कर दिया। वहीं मौका मिलने पर जेठ भी दुष्कर्म का प्रयास करता। ससुराल पक्ष की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर महिला मायके बालाघाट चली गई और वहां परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पति सहित साथ, ससुर व जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बालाघाट में शिकायत दर्ज होने के बाद सुपेला थाने में जीरो पर मामला कायम किया गया। सुपेला पुलिस फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Next Story