छत्तीसगढ़

पुलिस कॉलोनी में घूम रही थी अज्ञात महिला, आरक्षक की बेटी को ले जाने की कोशिश की

Nilmani Pal
5 March 2023 3:21 AM GMT
पुलिस कॉलोनी में घूम रही थी अज्ञात महिला, आरक्षक की बेटी को ले जाने की कोशिश की
x
छग

जांजगीर। पुटपुरा बटालियन के अंदर घर खेल रही आरक्षक की बेटी को अज्ञात महिला ने कुछ सुंघा कर अपहरण करने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों को सामने से आता महिला वहां से भाग निकली। पुलिस मामले की जांच की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार पुटपुरा बटालियन में पदस्थ आरक्षक अनंत राम गोंड़ परिवार के साथ पुटपुरा काॅलाेनी में रहता है। उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी, इसी बीच एक अज्ञात महिला उसकी बेटी के पास पहुंची ।

खेलते समय उसे कुछ सुंघाकर उसके घर के पीछे की ओर लेकर भागी, अचानक आसपास के लोगों को आता देख महिला बच्ची को वहीं छोड़कर वहां से भाग निकली। घटना के बाद अनंतराम ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, बहरहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 363 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Next Story