छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन ने ली बाइक चालक की जान

Nilmani Pal
10 Dec 2022 12:52 PM IST
अज्ञात वाहन ने ली बाइक चालक की जान
x

बलरामपुर। रामानुजगंज के नजदीक जामवंतपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. रामानुजगंज रोड एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है. साथ ही टक्कर मारने वाले वाहन चालक की खोजबीन भी जारी है.

घटना के बाद दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों का लंबा जाम लग गया. करीब 30 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही. पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह जाम खुलवाया गया और आवागमन सुचारू हुआ.

Next Story