छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, युवक की मौत

Nilmani Pal
21 Oct 2021 10:38 AM IST
अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, युवक की मौत
x
छत्तीसगढ़

जशपुर। सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा सन्ना इलाके के भादू के पास घटित हुई है। बताया जा रहा है कि एक बाईक में सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे एक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनो युवक सामरी इलाके के निवासी है। कल दोनो सन्ना के सामर भड़िया गाँव आये थे। शाम को जब दोनो अपने घर सामरी की ओर लौट रहे थे, तभी भादू के पास एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी और दोनो खून से लथपथ बेहोश हो गए।

Next Story