छत्तीसगढ़
टाटीबंध चौक में अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, एक की मौत
Nil dhankar
11 March 2022 9:58 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
रायपुर। टाटीबंध चौक में अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. इस हादसे में एक की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक महिला और पुरुष एम्स अस्पताल टाटीबंध जा रहे थे. इस दौरान अपोलो टायर के सामने पहुंचे थे.
तभी पीछ से आ रही अज्ञात ट्रक चालक ओव्हरटेक करते हुयें बाइक को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिससे बाइक सवार नरोत्तम वर्मा गंभीर चोट आई. घायल नरोत्तम वर्मा को हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Next Story





