छत्तीसगढ़

ट्रक पलटने की सूचना दे रहे कंडक्टर को अज्ञात ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
9 Feb 2022 11:22 PM IST
ट्रक पलटने की सूचना दे रहे कंडक्टर को अज्ञात ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महासमुंद। ट्रक पलटनेके बाद कंडक्टर अपने मालिक को फोन कर घटना के बारे में फोन पर जानकारी दे रहा था कि सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना बसना थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम पौंसरा के पास की है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजनांदगांव का रहने वाला था।
ट्रक के परिचालक वार्ड क्रमांक 28 राजनांदगांव निवासी चंदन सिंह राठौर ने पुलिस को बताया कि ट्रक क्रमांक सीजी 08 एएफ 1588 में पोल्ट्रीफॉर्म राजनांदगांव से मुर्गी लेकर बरगढ़ जा रहे थे। ट्रक को ग्राम सुरगी राजनांदगांव निवासी शैलेष साहू चला रहा था।
सोमवार रात 11 बजे जैसे ही ट्रक ग्राम पौंसरा के पास पहुंचा, ट्रक पलट गया। हादसे के बाद चालक शैलेस साहू कंडेक्टर सीट से बाहर निकला और सडक़ किनारे उक्त घटना की जानकारी देने मालिक को फोन लगाकर सूचना दे रहा था। उसी समय एक अज्ञात ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे ग्राम सुरगी राजनांदगाव निवासी शैलेष साहू 40 साल पिता बाबूलाल साहू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
Next Story