छत्तीसगढ़

अज्ञात शख्स ने की ख़ुदकुशी, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

Shantanu Roy
3 Feb 2023 6:27 PM IST
अज्ञात शख्स ने की ख़ुदकुशी, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
x
छग
गरियाबंद। अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगा ली। उसका पुलिस व समाजसेवी की मौजूदगी में विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। उक्त मृतक व्यक्ति की पहचान होने पर गरियाबंद कोतवाली थाना को सूचित करने की आम लोगो से अपील की। कोतवाली थाना प्रभारी राकेश मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार 31/1/2023 को डोंगरी गांव के पास टोनही नाला के आगे एक व्यक्ति फांसी लगा लिया है । जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष है। जिसका अभी तक शव की पहचान कार्यवाही नही हो पाई है।वही अज्ञात शव का डीएनए हेतु आवश्यक अंग एवम पहने हुए कपड़े को संरक्षित कर पुलिस द्वारा समाजसेवी सदस्यों की उपस्थिति में उक्त अज्ञात व्यक्ति कफन दफन किया गया। एवं आम जनों से आग्रह किया गया कि उक्त अज्ञात शव का पहचान होने पर गरियाबंद कोतवाली थाना को सूचित करे। जिससे परिजनों के साथ मिल कर अन्य वैधानिक कार्यवाही किया जा सके।
Next Story