![कारीगरों के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट कारीगरों के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/10/06/2082550-untitled-45-copy.webp)
रायपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के लिए रथ निर्माण करने वाले कारीगरों की अज्ञात लोगों ने पिटाई की है। बताया जा रहा है कि, जगदलपुर के तहसील कार्यालय के बाहर कुछ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। इधर, इस मामले के बाद गुस्साए कारीगर रथ परिक्रमा करवाने से मना कर दिए थे। विजय रथ का चक्का भी निकालना शुरू कर दिए थे। हालांकि, प्रशासन की समझाइश के बाद सभी रथ परिक्रमा के लिए मान गए हैं।
दरअसल, दशहरे के लिए इस बार 8 चक्कों वाला विजय रथ बनकर तैयार हो चुका है। कारीगर काम पूरा होने की जानकारी तहसीलदार को देने कार्यालय गए हुए थे। इस दौरान कार्यालय के बाहर मौजूद कुछ लोगों से उनकी बहस हो गई। विवाद इतना आगे बढ़ गया कि दोनों गुटों में मारपीट हो गई। हालांकि, दूसरा गुट मौके से फरार हो गया। इधर इस घटना के बाद कारीगर काफी आक्रोशित नजर आए। यह कौन लोग थे फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। कारीगरों ने तहसीलदार से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।