छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल छत्तीसगढ़ दौरे पर

Nilmani Pal
20 Sept 2023 10:42 AM IST
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल छत्तीसगढ़ दौरे पर
x

दुर्ग। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने 21 सितंबर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पाटन पहुंच रही है. यहां वो एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी. इसकी तैयारी अंतिम चरण में हैं. वीआईपी मोमेंट को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि 21 सितंबर को महिला सम्मेलन में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आने वाले हैं, इसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, वही बीजेपी की परिवर्तम यात्रा में स्मृति ईरानी के आने का संभावना है उसको लेकर भी तैयारी कर ली गई है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा कांग्रेस के साथ अन्‍य राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता इन दिनों लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं.


Next Story