
रायपुर: केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. वह सुबह 8.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. रायपुर में वे निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा करेंगे और SC/ST के बैकलॉग पदों पर नियुक्तियों की जानकारी लेंगे. सुबह 10.45 बजे स्टेट गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके बाद बिलासपुर रवाना होंगे, जहां रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ अध्यक्ष ऊषा अफ़ले से मुलाकात करेंगे और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास भी जाएंगे. दोपहर 3 बजे सोशल वेलफेयर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक और शाम 4.30 बजे बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. शाम 5 बजे गौरव सम्मान समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद रात करीब 7.30 बजे तक रायपुर लौटेंगे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करेंगे. रात 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





