छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री ने लगाया छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा

Nilmani Pal
26 April 2022 1:35 AM GMT
केंद्रीय मंत्री ने लगाया छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा
x

नारायणपुर। मलखम्ब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के आग्रह पर केन्द्रीय भारी उद्योग, मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मलखम्ब खिलाड़ियों के साथ नीचे जमीन पर बैठकर फोटो खिंचवाई और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा भी लगाया। इस दौरान उन्होंने मलखम्ब खिलाड़ियों से बातचीत भी की और उनकी दिनचर्या, अभ्यास करने का समय, मिलने वाली सुविधायें, डाईट आदि के बारे में पूछा।

मंत्री डॉ पाण्डेय ने गोरेगांव में आयोजित होने वाली हैंड स्टैण्ड मलखम्ब प्रतियोगिता में विजयी होकर लौटे जिले के राकेश वड्दा और राजेश कोर्राम से आत्मीय बातचीत की और भविष्य में इसी प्रकार के प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि अबूझमाड़ के मलखम्ब मास्टर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अब तक 40 से भी अधिक मैडल जीतकर प्रदेश का नाम रौशन किया है। नारायणपुर जिले के मलखम्ब खिलाड़ी अब छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्यों में भी अपनी अलग पहचान बना रहे है।

Next Story