छत्तीसगढ़
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मन की बात कार्यक्रम में लिया हिस्सा
Shantanu Roy
31 May 2026 6:53 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लगरा में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सुना और विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला भी मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही प्रतिभाओं, युवा खिलाड़ियों और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों के प्रेरक प्रसंगों को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम लगभग 30 मिनट का रहा।
जिसमें उन्होंने गर्मी के मौसम में उपयोग होने वाले पारंपरिक शीतल पेयों और भीषण गर्मी से बचाव के उपायों का भी उल्लेख किया तथा सरकारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने बूथ स्तरीय बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक बूथ पर हर महीने नियमित रूप से बैठक आयोजित की जाए और संगठनात्मक कार्यक्रमों का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिला और मंडल स्तर से आने वाले सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना आवश्यक है। उन्होंने पार्टी के वार्षिक छह अनिवार्य कार्यक्रमों की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने और उनके सही तरीके से क्रियान्वयन पर जोर दिया।
तोखन साहू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रमों को पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, यश मनहर, उमेश गौरहा, अवधेश अग्रवाल, तिलक साहू, प्रणव शर्मा, समदरिया, जागेन्द्र कश्यप, शैलू गोरख, पवन कश्यप, सीता ठाकुर, यश गौरहा, अंकिता शुक्ला, सुनीता साहू, श्वेता ठाकुर, कमल पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। साथ ही सरपंच जहुरा मुखी राम बिरजे, उपसरपंच संतोषी, ओमप्रकाश श्रीवास सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
Tagsतोखन साहूमन की बातबिलासपुरबेलतरा विधानसभाभाजपा कार्यकर्ता बैठकबूथ स्तरीय संगठनबूथ स्तरीयTokhan SahuMann Ki BaatBilaspurBeltara AssemblyBJP workers meetingbooth level organizationbooth levelछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





