छत्तीसगढ़

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात

Shantanu Roy
16 July 2025 7:25 PM IST
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात
x
छग
New Delhi. नई दिल्ली। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। यह बैठक राजधानी दिल्ली के शहरी ढांचे के विकास और यमुना नदी की स्वच्छता एवं पुनर्जीवन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रही। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने हेतु दिल्ली में सतत एवं समावेशी शहरी विकास की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने यमुना नदी की सफाई, संरक्षण और उसके किनारे हरित विकास को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की।
राज्यमंत्री साहू ने कहा कि “दिल्ली देश की राजधानी है और इसका शहरी विकास तथा पर्यावरण संरक्षण पूरे देश के लिए उदाहरण होना चाहिए। यमुना को स्वच्छ बनाना केवल पर्यावरणीय दायित्व नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुर्नजागरण का भी प्रतीक है।” मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार के सहयोग और सुझावों की सराहना की और आश्वस्त किया कि दिल्ली सरकार इस दिशा में हरसंभव कदम उठाने को तत्पर है। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और निकट भविष्य में केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से राजधानी के विकास की नई योजनाओं के क्रियान्वयन की संभावना मजबूत हुई है।
Next Story