छत्तीसगढ़
केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने दी आदिवासी समाज को बधाई
Nil dhankar
22 Dec 2022 7:16 AM IST

x
रायपुर। जनजाति समाज कल्याण मामलों की केंद्रीय राज्यमंत्री तथा सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की 12 जातियों को आदिवासी समुदाय में शामिल करने का बिल लोकसभा में पारित होने पर आदिवासी समाज को हार्दिक बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
उन्होंने कहा एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार केंद्र की मोदी सरकार ने आदिवासी समाज की चिंता कर ,उन्हें उनका हक दिया इस हेतु पुनः मोदी जी का आभार और सभी आदिवासी भाई बहनों को बधाई।
Next Story





