छत्तीसगढ़

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने वक्फ कानून पर पाठ पढ़ाया

Nil dhankar
1 May 2025 4:30 PM IST
केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने वक्फ कानून पर पाठ पढ़ाया
x

रायपुर। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह छत्तीसगढ़ पहुंचे । दरअसल भारतीय जनता पार्टी वक्फ कानून को लेकर जन जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है। इसी कड़ी में सबसे पहले भाजपा के सांसद, विधायक, मंत्री और संगठन के बड़े नेताओं को एक वर्कशॉप में कानून में हुए बदलाव को लेकर ट्रेनिंग दी जा रही है। कानून की क्लास प्रदेश भाजपा कार्यालय परिसर में गुरुवार को लगाई गई। जिसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव समेत भाजपा के तमाम नेता शामिल हुए।

इस कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने सभी नेताओं को जानकारी दी। प्रदेश भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, निगम / मंडल/आयोग / बोर्ड के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष भाजपा, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, समस्त प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक / सहसंयोजक, नगर पालिक निगम महापौर / सभापति, समस्त जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, जिला समिति वक्फ बिल जनजागरण अभियान के लोगों ने डॉ राधामोहन की क्लास अटेंड की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि अभियान 1 मई से 10 मई तक चलेगा। इसमें अल्पसंख्यक मोर्चा एवं महिला मोर्चा के नेतृत्व में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय नेता करेंगे। वक्फ संशोधन एक प्रगतिशील और महिला-हितैषी सुधार हैं इसके तथ्य रखे जाएंगे। इन कार्यक्रमो में प्रभावशाली महिला नेताओं जैसे कलाकारों और स्थानीय रूप से विश्वसनीय आवाज़ों को आमंत्रित किया जाएगा।

Next Story
null