छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे कल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

Nilmani Pal
3 May 2022 2:02 PM GMT
छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे कल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: मोदी सरकार के एक और मंत्री कल छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। इस बार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री कल बीजापुर में विकास कार्यो का निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं सीआरपीएफ अफसरों की भी बैठक लेकर नक्सल विरोधी अभियान का जायजा लेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री मंत्री नित्यानंद राय चार मई को सुबह 10.45 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां भाजपा के स्थानीय नेता उनका स्वागत करने वाले हैं। गृह राज्य मंत्री हवाई अड्‌डे से ही हेलीकाॅप्टर से बीजापुर के लिए रवाना होंगेे। बीजापुर में पहले वे जन प्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों के साथ स्थिति की समीक्षा करने वाले हैं। जिले में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। प्रेसवार्ता के बाद केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
सीआरपीएफ जवानों के साथ भोज करेंगे केंद्रीय मंत्री
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय अपने बीजापुर प्रवास के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे वहां सीआरपीएफ के जवानों के साथ रात्रि भोजन भी करने वाले हैं। नित्यानंद राय 5 मई को सुबह बीजापुर से रायपुर आएंगे और दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
18 अप्रैल से लगातार आ रहे हैं केंद्रीय मंत्री
केंद्र सरकार के मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा अप्रैल से शुरू हुआ है। 18 अप्रैल को एक साथ चार मंत्री छत्तीसगढ़ पहुंच गए थे। उसमें केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल थे। ये मंत्री आकांक्षी जिलों में पहुंच रहे हैं। वहां विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करने के दौरान भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी रीचार्ज करने की कोशिश जारी है।
Next Story