छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया छग दौरे पर आएंगे

Nilmani Pal
25 March 2025 8:28 AM IST
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया छग दौरे पर आएंगे
x

रायपुर। देश के खेल एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया जल्द छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। उन्हें दिल्ली जाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने प्रदेश आने का न्योता दिया है। सोमवार को चिमनानी ने इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की।

चिमनानी ने बताया कि इस मौके पर डॉ. मांडविया के जन्म से लेकर अब तक के जीवन-वृत्त पर लिखी स्वरचित कविता भी उन्हें भेंट की। डॉ. मांडविया ने यह भेंट स्वीकार करते हुए शीघ्र छत्तीसगढ़ प्रवास पर आने की बात कही।

डॉ मांडविया के नेतृत्व में इसी साल जनवरी में जनवरी में स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के पर 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025' नई दिल्ली के भारत मंडपम् में आयोजित किया गया था। डॉ. मांडविया ने पिछले लगभग एक दशक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री के तौर पर दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।


Next Story