छत्तीसगढ़
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया आज दुर्ग में बीजेपी नेताओं की लेंगे बैठक
Nil dhankar
31 Aug 2023 10:00 AM IST

x
दुर्ग। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया आज 31 अगस्त को दुर्ग आ रहे हैं। उनके आगमन और कार्यक्रम की तैयारियों में दुर्ग जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष कार्यकर्ता ने पूरी तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि मनसुख विधानसभा चुनाव को लेकर खास बैठक भी करेंगे, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेष निर्देश दिए जाएंगे।
दुर्ग जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक और ललित चंद्राकर ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज दोपहर दुर्ग आएंगे। दुर्ग जिला भाजपा के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने खुद अपने निर्देशन में उनका कार्यक्रम तय किया है। इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पांडेय और लोकसभा सांसद व पाटन से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
Next Story





