छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में केंद्रीय मंत्री मांडविया का बड़ा बयान, क्रमवार गिनाईं सरकार की योजनाएं

बस्तर का किया उल्लेख
डॉ. मांडविया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, समृद्ध लोकपरंपराएं, प्राकृतिक संपदा और यहां के लोगों की कर्मठता प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने बस्तर का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय इस क्षेत्र की चर्चा मुख्य रूप से नक्सलवाद के कारण होती थी, लेकिन अब खेल, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी संभावनाओं पर भी ध्यान केंद्रित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों के विस्तार को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय परंपराओं का संरक्षण आवश्यक है। देश के सभी राज्यों को अपनी विशिष्ट क्षमताओं और संसाधनों के आधार पर आगे बढ़ना होगा, तभी विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा।
नक्सलवाद का उठाया मुद्दा
कृषि क्षेत्र में सरकार की प्राथमिकताओं का भी उल्लेख
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को कहा महत्वपूर्ण उपलब्धि





