छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आज छत्तीसगढ़ दौरे पर

Nil dhankar
13 Jun 2022 11:12 AM IST
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आज छत्तीसगढ़ दौरे पर
x

रायपुर। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आज छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत रायपुर पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री कुलस्‍ते आज सुबह 11 बजे दुर्ग पहुंचेंगे। वे यहां जिला पंचायत मीटिंग हाल में जिला निगरानी समन्वय समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना, एसबीएम, अमृत स्वनिधि हितग्राहियों के साथ करेंगे चर्चा।

दोपहर 1 से 4 बजे तक मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा निर्धारित गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे नगर निगम की रिसाली में पीएमएवाई एवं अमृत मिशन योजना का निरीक्षण करेंगे। बतादें कि मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा संभाग स्तरीय सम्मेलन कर रही है। इसी के तहत दुर्ग के गंज मंडी में एक सम्मेलन रखा गया है।

Next Story