छत्तीसगढ़

Raipur में आज केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Nil dhankar
27 July 2024 8:33 AM IST
Raipur में आज केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
x

रायपुर raipur news। भाजपा आज केंद्रीय बजट के प्रमुख बिंदुओं को जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेगी. इस कार्यक्रम में चार केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जनता से संवाद करेंगे और बजट के लाभकारी पहलुओं को साझा करेंगे. chhattisgarh

chhattisgarh news जिसमें केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और बजट के आर्थिक पहलुओं पर चर्चा करेंगे. आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू दुर्ग जिले में मोर्चा संभालेंगे. महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर को सरगुजा का जिम्मा मिला है. वहीं स्वास्थ एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री जाधव प्रताप राव बिलासपुर में बुद्धजीवी संवाद करेंगे.



Next Story