छत्तीसगढ़

शिक्षिका बनी केंद्रीय मंत्री ने बच्चों से पूछा सवाल, पहुंची थी आंगनबाड़ी केंद्र

Nil dhankar
4 Jun 2022 12:38 PM IST
शिक्षिका बनी केंद्रीय मंत्री ने बच्चों से पूछा सवाल, पहुंची थी आंगनबाड़ी केंद्र
x

रायपुर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू रायपुर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर मंत्री और विभागीय अधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एयरपोर्ट पर प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने स्वागत किया।

इसके साथ ही वे नवा रायपुर के उपरवारा गाँव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के लिए रवाना हुईं। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र में शिक्षिका बनकर बच्चों को पढ़ाया। मंत्री स्मृति ने वर्णमाला चार्ट से बच्चों से सवाल भी पूछा और बच्चों ने बिना डरे बेबाकी से जवाब दिया।


Next Story