छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर में की पूजा अर्चना

Nil dhankar
7 Jan 2023 5:00 PM IST
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर में की पूजा अर्चना
x

कोरबा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पहले अमित शाह ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मैं श्रीराम के मायके छत्तीसगढ़ आया हूं. गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने राज्य के दर्जे की लड़ाई लड़ी है और कांग्रेस ने रोड़े अटकाने का काम किया है. यह तभी हुआ जब अटल बिहारी वाजपेयी पीएम बने. तब जाकर राज्य का यह सपना पूरा हुआ. इसी सभा में अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस राज्य को लूट रही है. उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार से पूछा कि आपने राज्य को क्या दिया है? गरीबी, बेरोजगारी, नक्सलवाद आपकी ही देन है. अमित शाह ने कहा कि रमन सिंह चावल वाला बाबा हैं, लेकिन कांग्रेस सप्लाई छीन रही है.

अमित शाह ने कहा कि भ्रष्टाचार, चोरी और बलात्कार के मामले बढ़े हैं. सारे पेड़ काट कर आदिवासियों से घर छीन रहे हैं. कांग्रेस ने गरीबी दूर करने के बजाय राज्य से गरीबों का सफाया कर दिया. भाजपा ने लोगों को टीका लगाकर लोगों को कोरोना से बचाया. 2024 से पहले हमारा देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा.


Next Story