छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नए साल में आ रहे छत्तीसगढ़

Nil dhankar
31 Dec 2022 10:43 AM IST
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नए साल में आ रहे छत्तीसगढ़
x

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का शेड्यूल तय हो गया है. वे 7 जनवरी को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह 7 तारीख को झारखंड़ से छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे. रायपुर में पहुंचने के बाद कोरबा जिले पहुंचेंगे, जहां आकांक्षी जिलों में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा स्थानीय और भाजपा जनप्रतिनिधि की सभा को संबोधित कर सकते हैं.

बता दें कि साल 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होगा. ऐसे में अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को अहम माना जा रहा है. लेकिन अमित शाह के आने की खबर से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story