छत्तीसगढ़
रेलवे स्टेशन में यूनियन गिरी नहीं चलेगी, ऑटो चालकों से अवैध तरीके से वसूलते थे पैसे
jantaserishta.com
21 Aug 2023 12:03 AM IST

x
रेलवे ने ऑटो चालकों के लिए निकाला नियम.
रायपुर: अब तक यहां ऑटो खड़ी करने के लिए यूनियन वाले अवैध तरीके से पैसे वसूला करते थे, जिसके बाद रेलवे ने यहां का टेंडर निकाला और कई बार टेंडर निकालने के बाद अब यहां के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है और इसका एग्रीमेंट भी हो चुका है.
लेकिन अचानक वर्षों से यूनियन चला रहे लोगों की कमाई पर ब्रेक लगने वाला है, इसलिए अब धीरे-धीरे बवाल की चिंगारी लगनी शुरू हो गई है. यूनियन के लोगों ने आज रविवार को अचानक मीटिंग बुलाई थीं, जिसमें टेंडर दिए जाने का विरोध करने की रणनीति बनाई गई है, जबकि रेलवे जो शुल्क वसूल रहा है उससे यहां ऑटो खड़े करने वाले लोगों को फायदा होगा.
किन शर्तों पर रेलवे ने जारी किया टेंडर
2 घंटे के लिए 20 रूपए
2 से 6 घंटे के लिए 25 रूपए
6 से 12 घंटे के लिए 25 रूपए
12 से 24 घंटे तक के लिए 30 रूपए
और पूरे दिन या डेली के हिसाब से 50 रूपए शुल्क देने होंगे.
सूत्रों की माने तो यहां रोजाना गाड़ी खड़ी करने के लिए ऑटो चालकों को यूनियन को भी पैसा देना पड़ता है. यही कारण है कि यूनियन की मनमानी यहां अक्सर देखी जाती है और वे दूसरे ऑटो चालकों को यहां गाड़ी खड़ी करने नहीं देते, लेकिन अब टेंडर होने के बाद यहां कोई भी ऑटो चालक अपनी गाड़ी खड़ी कर सकता है.
टेंडर शर्तों में पिक एंड ड्राप के लिए 5 मिनट तक का प्रावधान किया गया है. हालांकि इसका हेंडओवर 1 सिंतबर को होना है जिसके बाद और तमाम नियम-शर्तें स्पष्ट होंगे. ये टेंडर 3 वर्षों के लिए दिया जाना है.
Tagsरायपुर रेलवे स्टेशनरेलवे स्टेशनऑटो चालकअवैध वसूलीऑटोयूनियन गिरीRaipur railway stationrailway stationauto driverillegal recoveryautounion giri
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





