छत्तीसगढ़
केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का रायगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत
Shantanu Roy
27 Aug 2025 11:28 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त चक्रधर समारोह में शामिल होने के लिए भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज रायगढ़ पहुंचे। उनके आगमन पर ओपी जिंदल एयरपोर्ट, रायगढ़ में गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रायगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और कला परंपरा को नई ऊंचाई देने वाला चक्रधर समारोह हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाता है। इस बार केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मौजूदगी ने समारोह की गरिमा को और भी बढ़ा दिया है।
स्वागत समारोह के दौरान विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने मंत्री का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर अभिनंदन किया। समारोह स्थल पर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ने रायगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को नमन किया और कहा कि चक्रधर समारोह भारतीय कला, संगीत और नृत्य परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की यह परंपरा न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। मंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार पर्यटन एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और रायगढ़ की इस धरोहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी मजबूती से पहचान दिलाने के लिए सभी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। चक्रधर समारोह के इस अवसर पर पूरे रायगढ़ शहर में उत्सव का माहौल है। जगह-जगह सजावट की गई है और देश-विदेश से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा है।
Tagsरायगढ़चक्रधर समारोहगजेन्द्र सिंह शेखावततोखन साहूराजेश अग्रवालदेवेंद्र प्रताप सिंहराधेश्याम राठियाओपी जिंदल एयरपोर्ट रायगढ़केंद्रीय मंत्री स्वागतछत्तीसगढ़ सांस्कृतिक धरोहरRaigarhChakradhar CeremonyGajendra Singh ShekhawatTokhan SahuRajesh AgarwalDevendra Pratap SinghRadheshyam RathiaOP Jindal Airport RaigarhUnion Minister WelcomeChhattisgarh Cultural Heritageछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





