छत्तीसगढ़

कर्मचारी पर होगी एकतरफा कार्यवाही, 4 सालों से नहीं आ रहे ड्यूटी पर

Nil dhankar
2 Jun 2023 6:32 AM IST
कर्मचारी पर होगी एकतरफा कार्यवाही, 4 सालों से नहीं आ रहे ड्यूटी पर
x
छग

जांजगीर-चांपा। उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी अनुसार राकेश कुमार साहू, सहायक ग्रेड-3, कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड सक्ती गत 29 अप्रैल 2019 से बिना सूचना तथा बिना आवेदन के अद्यतन शासकीय कर्तव्य से अनाधिकृत तौर पर अनुपस्थित हैं। कार्यालयीन अनेक पत्रों के माध्यम से उन्हें कार्य पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया था, किन्तु वे आज तक अनुपस्थित हैं। अतः उप संचालक कृषि ने उन्हें तत्काल कार्य पर अपनी उपस्थिति संबंधित कार्यालय में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं अन्यथा आपकों सेवा से पृथक करने हेतु एकतरफा कार्यवाही की जाएगी।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर

Next Story