छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 40 हजार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मंजूर
jantaserishta.com
24 April 2023 9:54 AM IST

x
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत अब तक एक लाख युवकों ने आवेदन किया है। इनमें से 40 हजार युवकों को बेरोजगारी भत्ता मंजूर किया जा चुका है। प्रदेश में 1 अप्रैल 2023 को बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत अब तक बेरोजगारी भत्ता के पोर्टल पर एक लाख से ज्यादा आवेदन मिले है, इनमें से दस्तावेज सत्यापन के बाद 57,207 लोगों को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत करने की अनुशंसा भी कर दी गई है।
बेरोजगारी भत्ते की राशि 2,500 रुपये सीधे आवेदकों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है। योजना का उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगारों को भत्ता देने के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाना है।
सरकारी तौर पर दावा किया गया है कि पूर्व में संचालित बेरोजगारी भत्ता योजना की तुलना में वर्तमान में लागू योजना अधिक सफल है। वर्ष 2015 में बंद की गई बेरोजगारी भत्ता योजना में अधिकतम 22 हजार आवेदकों को ही बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया गया था, जबकि नई योजना के अंतर्गत पहले 23 दिनों में ही 40 हजार से ज्यादा आवेदकों का भत्ता स्वीकृत किया जा चुका है।
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है और ना ही पोर्टल के खुलने या बंद होने का समय तय किया गया है। पोर्टल हर दिन 24 घंटे खुला है, आवेदक इस पोर्टल पर अपनी सुविधा अनुसार कभी भी आवेदन कर सकते हैं।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़बेरोजगारी भत्ताबेरोजगारी भत्ता मंजूरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़chhattisgarhchhattisgarh newsunemployment allowanceunemployment allowance approvedchhattisgarh latest news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





