छत्तीसगढ़
बेरोजगार युवक से नौकरी के नाम पर ठगी, गंभीर आरोपों के घेरे में बीजेपी नेत्री
jantaserishta.com
14 Nov 2026 12:37 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर-चांपा: नौकरी दिलाने का भरोसा देकर बेरोजगार युवक से दो लाख रुपये लेने और रकम वापस मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है। आरोप भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के रूप में काम कर रहीं पूजा राठौर पर लगा है। शिकायत के बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें काउंसलर के पद से हटा दिया है।
रायपुर के तेलीबांधा निवासी श्रवण गुप्ता ने एसपी से शिकायत की है कि वह पिछले एक-दो साल से बेरोजगार था और नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में उसकी मुलाकात पूजा राठौर से हुई।
शिकायत के अनुसार, पूजा ने जांजगीर-चांपा जिले की बड़ी औद्योगिक कंपनियों में संपर्क होने का दावा किया और केएसके तथा प्रकाश इंडस्ट्रीज में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए तीन लाख रुपये देने की बात तय हुई।
युवक का आरोप है कि उसने पहले डेढ़ लाख रुपये नकद और कुछ दिन बाद 50 हजार रुपये और दिए। इस तरह कुल दो लाख रुपये लेने के बावजूद न तो उसे नौकरी मिली और न ही रकम लौटाई गई।
शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। इससे वह डर गया। मामले की शिकायत एसपी तक पहुंचने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई और पूजा राठौर को परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर पद से हटा दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





