छत्तीसगढ़

अनदेखा जलप्रपात: अब तक छिपा हुआ है लोगों से, VIDEO आया सामने

Nil dhankar
20 July 2022 12:27 PM IST
अनदेखा जलप्रपात: अब तक छिपा हुआ है लोगों से, VIDEO आया सामने
x

कोंडागांव। ग्राम पंचायत होनहेड़ से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर जंगलों के बीच यह कतुलकसा जलप्रपात होनहेड़ जलप्रपात के नाम से भी जाना जाता है। यह अब तक अनदेखा और लोगों से छिपा हुआ है। जिला मुख्यालय कोंडागांव से लगभग 69 किमी और केशकाल से 15 किमी की दूरी पर स्थित इस जलप्रपात तक पहुँचने के लिए केशकाल बस स्टैंड से दायीं ओर ग्राम रंदा होते हुए पहुंचा जा सकता है। इस झरने की ऊंचाई 80 फीट के करीब है। पर्यटन की दृष्टि से यह एक मनोहर स्थल के रूप में विकसित हो रहा है।


Next Story