छत्तीसगढ़

टीम प्रहरी अभियान के तहत जोन 2 में सख्त कार्रवाई, 22 ठेले किए जब्त

Shantanu Roy
9 Jan 2026 6:56 PM IST
टीम प्रहरी अभियान के तहत जोन 2 में सख्त कार्रवाई, 22 ठेले किए जब्त
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से नगर निगम रायपुर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन क्रमांक 2 क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया गया, जिसमें देवेन्द्र नगर ब्रिज के नीचे, देवेन्द्र नगर मुक्तिधाम के समीप तथा पंडरी कपड़ा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण कर व्यवसाय कर रहे लगभग 22 ठेलों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार की गई। अभियान का संचालन जोन 2 के जोन कमिश्नर डॉ. आर. के. डोंगरे के मार्गदर्शन में किया गया। मौके पर नगर निगम जोन 2 के कार्यपालन अभियंता पी.डी. घृतलहरे, उप अभियंता नगर निवेश अंजलि बारले सहित नगर निगम जोन 2 नगर निवेश विभाग एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़नदस्ता की संयुक्त टीम उपस्थित रही।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार देवेन्द्र नगर ब्रिज के नीचे और मुक्तिधाम के आसपास लंबे समय से ठेले लगाकर मार्ग पर अतिक्रमण किया जा रहा था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी तरह पंडरी कपड़ा बाजार क्षेत्र में भी मुख्य मार्गों पर ठेले लगाकर व्यवसाय किया जा रहा था, जिससे बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति बन रही थी। टीम प्रहरी अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मार्ग में कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रहे ठेला संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। लगभग 22 ठेलों को हटाकर जब्त किया गया और संबंधित क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने ठेला संचालकों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों और यातायात बाधित करने वाले स्थानों पर ठेले न लगाने की सख्त हिदायत भी दी।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर नागरिकों को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है। अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इसलिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन के समन्वय से ऐसे क्षेत्रों में नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत आगे भी शहर के विभिन्न जोनों में इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध रूप से ठेले, गुमटी या अन्य अस्थायी संरचनाएं लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। नगर निगम ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय करें और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहभागी बनें।
Tagsटीम प्रहरी अभियाननगर निगम रायपुरजोन 2अतिक्रमण हटाओदेवेन्द्र नगर ब्रिजमुक्तिधामपंडरी कपड़ा बाजारठेले जब्तीयातायात व्यवस्थारायपुर समाचारTeam Prahari AbhiyanMunicipal Corporation RaipurZone 2remove encroachmentDevendra Nagar BridgeMuktidhamPandri Cloth Marketseizure of cartstraffic systemRaipur Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story