छत्तीसगढ़
खेत बचाओ अभियान के तहत कृषकों को कृषि योजनाओं व तकनीकों की दी गई जानकारी
Shantanu Roy
4 Jun 2026 12:14 AM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न गांवो में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जारी है। इसी क्रम में बसना एवं सरायपाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौगड़ी, जोगनीपाली, बालसी, भोथलडीह, सिरबोड़ा, चकरदा, बिरकोल, परसदा, कोटेनदरहा सहित अन्य ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को टिकाऊ एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कृषि योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान किसानों को हरी खाद के उपयोग, खेत बचाओ अभियान के तहत रासायनिक उर्वरकों के कम एवं संतुलित उपयोग, तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।
साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता, लाभ एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। कृषकों को धान उत्पादन में जैविक विकल्पों को अपनाने हेतु बीजीए (ब्लू ग्रीन एल्गी) यूनिट स्थापना के लाभ एवं प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इसके अलावा पात्र कृषकों को एग्रीस्टैक पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया गया तथा पंजीयन से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों एवं कृषि विकास से संबंधित विभिन्न सुविधाओं की भी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं पर चर्चा की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





